Kismat badlne ke upay < Bhagya jagane ke totke < Bhagya uday ke totke, “Apne Graho Ko Anukul Banane Ke Liye Aadmi Har Sambhav Kaam Karta Hai. Ese Me Lal Kitab Aur Jyotish Ke Anusar Hum Aaj Aap Ko Kuch Powerful Upay Kiye Jaaye To Partikulta Garh Bhi Anukul Hone Lagte Hai. Kabhi-Kabhi Na Chahte Hue Bhi Jivan Me Bhut Sangarsh Karna Parta Hai. Bhagya Bilkul Bhi Sath Nhi Deta Sath Hi Durbhagya Nirantar Picha Karta Rehta Hai. Durbhagya Se Bachne Ke Liye Ya Durbhagya Naash Ke Liye Kare. Inhe Purn Avastha Ke Sath Karne Se Durbhagya Ka Naash Ho Kar Sobhagya Me Badhotri Hoti Hai. Esa Bilkul Nhi Hai Ki Bas Aap In Upay Ko Karte Rahe Aur Karm Kare Hi Nhi.
Kismat badlne ke upay
कोई भी जातक अगर पूर्णिमा के दिन नारियल को चमकीले कपड़े में बांधकर अपने पूजा घर या तिजोरी में रख ले तो न केवल धन-वृद्धि होती है बल्कि घर में शांति और सम्पन्नता भी आती है।
हर महीने जब भी आपको वेतन मिले, बैंक में आए या कैश मिले उसमें से कुछ पैसे पूजाघर में लाकर रखें। ऐसा करने से भी धन आगमन के योग बनेंगे बल्कि कुबेर और मां लक्ष्मी की भी पूरी मेहरबानी बनी रहती है।
अगर आपके घर में लगातार नुकसान हो रहा हो, कोई भी काम रूकने लगा हो तो देखें कि कहीं आपके घर में कोई ख़राब इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तो नहीं रखा है। कहते हैं कि घर में बिजली का खराब सामान रखने और कभी-कभी लीकेज पानी भी बुरे ग्रहों को बुलाता है। ऐसे में नल के पानी को बिल्कुल भी खुला न छोड़ें।
अगर कोई भी जातक शनिवार को घर से मकड़ी के जाले हटाता है या घर की साफ-सफाई करता है तो लक्ष्मी जी का घर में आगमन होने लगता है। घर में कभी भी शाम को झाडू ना दें और ना ही पौंछा लगाएं।
जातक यह भी ध्यान रखे कि घर में जितने दरवाजे हों, उनमें वह लगातार तेल डालता रहे। कोई दरवाजा खोलते समय आवाज़ न करे। कुछ ही दिनों में आपको फायदा दिखने लगेगा।
Bhagya jagane ke totke
रोज एक लोटे में शुद्ध जल भरें और उसमें काले तिल डाल दें। अब इस जल को शिवलिंग पर ऊँ नम: शिवाय मंत्र जप करते हुए चढ़ाएं। जल पतली धार से चढ़ाएं और मंत्र का जप करते रहें। जल चढ़ाने के बाद फूल और बिल्व पत्र चढ़ाएं। इस उपाय से शुभ फल प्राप्त होने की संभावनाएं बढ़ती हैं।
शनिवार काले तिल, काली उड़द को काले कपड़े में बांधकर किसी गरीब व्यक्ति को दान करें। इस उपाय से पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
कुंडली में शनि के दोष हों या शनि की साढ़ेसाती या ढय्या चल रही हो तो किसी पवित्र नदी में हर शनिवार काले तिल प्रवाहित करना चाहिए। इस उपाय से शनि के दोषों की शांति होती है।
दूध में काले तिल मिलाकर पीपल पर चढ़ाएं। इससे बुरा समय दूर हो सकता है। यह उपाय हर शनिवार को करना चाहिए।
काले तिल का दान करें। इससे राहु-केतु और शनि के बुरे प्रभाव समाप्त हो जाते हैं। कालसर्प योग, साढ़ेसाती, ढय्या, पितृ दोष आदि में भी यह उपाय किया जा सकता है।
हर रोज शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करें। इससे शनि के दोष शांत होते हैं। पुराने समय से चली आ रही बीमारियां भी दूर हो सकती हैं।